सराईकेला, मार्च 29 -- सरायकेला। क्षेत्र के ऐतिहासिक बांकसाईगढ़ में रविवार को मां शीतला देवी की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि बांकसाईगढ़ की स्थापना सन् 1680 में हुई थी। तभी से यहाँ मां शीतला, मां पौड़ी और मां दुर्गा की आराधना की परंपरा निरंतर जारी है। सदियों पुरानी इस परंपरा को आज भी ग्रामीण उसी उत्साह और मर्यादा के साथ निभा रहे हैं।इस वर्ष आयोजित पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में जमींदार मनोज सिंहदेव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का मानना है कि शीतला माता की कृपा से गांव में बीमारियां दूर रहती हैं और सुख-शांति बनी रहती है। पूजा में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...