दरभंगा, अप्रैल 26 -- संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी बाजार में गत शुक्रवार को बेलगाम ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी हुकुम कांत साह का पुत्र नीतीश कुमार (23) बताया जाता है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के बहनोई बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि नीतीश मार्केटिंग के सिलसिले में बहेड़ी गया था। वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया। यह भी पढ़ें- बहेड़ी बाजार में ट्रक की ठोकर से युवक की मौत इलाज के लिए उसे बेंता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई।युवक को रौंदा, मौतदरभंगा। ...