दरभंगा, अप्रैल 25 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य सड़क पर थाने से कुछ ही दूरी पर बहेड़ी बाजार में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो व एक टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टोटो पर बैट्री लोड कर रहे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां शेर गांव के नागो यादव के 32 वर्षीय पुत्र बिन्देश्वर यादव उर्फ हुरकुन यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल इसी गांव के भोला यादव के 22 वर्षीय पुत्र शिवकांत यादव व समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रंजीत साह के पुत्र नीतीश कुमार का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। ट्रक व दोनों टोटो एवं ऑटो को थाना लाया गया है।स्थानीय लोगों ने ब...