दरभंगा, अप्रैल 1 -- बहेड़ी। बहेड़ी बाजार सहित आसपास के सभी पेट्रोल पंपों पर मंगलवार सुबह से सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू हो गई। राय एंड ठाकुर ऑटोमोबाइल्स व जागेश्वरी पेट्रोलियम समेत अन्य पंपों पर वाहनों की कतार तो दिखी, लेकिन स्थिति नियंत्रित रही और लोगों को आसानी से ईंधन मिल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को जहां ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा था, वहीं मंगलवार को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो गया। पंप संचालकों ने भी बताया कि देर रात तेल की आपूर्ति पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह से सभी पंपों को चालू कर दिया गया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई, जिससे अफरातफरी की स्थिति नहीं बनी। गौरतलब है कि सोमवार को आपूर्ति बाधित होने के कारण अधिकतर पेट्रोल पंप बंद रहे थे, जिससे हाहाकार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.