बहेड़ी:सड़क के लोकार्पण से आवागमन में होगी सुविधा
दरभंगा, जून 15 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की न्याय के साथ विकास की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय की समान भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। वे रविवार को बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के दोहट नारायण पंचायत के मधुबन गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक ऐच्छिक कोष से निर्मित सड़क के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह सड़क राम सागर मंडल के घर से शंकर मंडल के घर तक बनाई गई है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है।
विकास परियोजनाएँ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाया जा रहा है तथा अब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.