भभुआ, मार्च 29 -- पेज चार की खबर बहेरी मुख्य पथ पर बहता हैं गंदा पानी रामपुर ,एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव से सबार होते हुए रोहतास जिला के चेनारी को जाने के लिए कालीकरण पथ बनवाया गया है। इस पथ में बहेरी गांव के पास गंदा पानी बहता रहता है। जिससे पथ में गढ बन गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों से कहा गया। इसके बाद भी किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। नाबालिग चला रहे ईिरक्शा रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए कई लोगों ने ईिरक्शा खरीद लिया है,ताकि उससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा कर किराया लिया जा सके। जिससे घर गृहस्थी चलाया जा सके। उसमें से कई नाबालिक ईिरक्शा चला रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। क्योंकि ऐसे लोगों को वाहन चलाने का कोई अनुभव नहीं है। दुसरी बात है कि तेज भी चलाते ...