गया, मार्च 11 -- डोभी थाना क्षेत्र के अंगरा टोला गंभरिया गांव से पुलिस ने एक मामले में वारंट जारी आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोखराज यादव एक मामले में वारंटी था, जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं बहेरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि हरदवन गांव से सतेन्द्र प्रसाद और निरंजन प्रसाद तथा बहेरा गांव से माली मंडल को पकड़ा गया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...