आगरा, दिसम्बर 13 -- बरेली के कस्बा बहेड़ी से पैदलचलकर आए युवाओं ने शनिवार को भगवान वराह के दर्शन किए। युवाओं ने बताया कि वह 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के लिए निकले हैं। इस यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। शनिवार को युवा अंकुश पंडित, मनोज गंगवार, अजय मौर्य व हिमांशु कुमार पैदल यात्रा करके पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य गौमाता की रक्षा तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने का है। अंकुश पंडित ने कहा कि गौमाता हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। उनकी रक्षा के बिना सनातन परंपराओं की रक्षा संभव नहीं है। हमारा संकल्प है कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ें। तीर्थ नगरी सोरों पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने इन यात्रियों का स्वागत किया ...