दरभंगा, मई 5 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि वनडिहुली गांव से रविवार रात सचिन कुमार को शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस मामले में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, बिठौली गांव से कामेश्वर शर्मा के पुत्र राज शर्मा को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- नशे में हंगामा करते दो धराए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.