बरेली, मई 12 -- बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े गन्ने के भुगतान को लेकर धरना दिया। उन्होंने पिछले और वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान की मांग उठाई। केसर मिल परिसर में हुए धरने में मिल प्रबंधन ने भुगतान के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। किसान नेता रवि ढाका ने कहा केसर चीनी मिल पर किसानों का काफी बकाया चढ़ गया है और मिल प्रबंधन भुगतान को लेकर किसानों को जवाब नहीं दे रहा है। मिल प्रबंधन को चाहिए की आर्थिक रूप से परेशान हो चुके क्षेत्र के किसानों का भुगतान दे।तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा केसर चीनी मिल प्रबंधन ने 280 दुकानें बनाकर बेच दी ‌जिससे मिल को करोड़ों रुपए को आमदनी हुई। मिल प्रबंधन संपत्ति बेचने में लगा हुआ है और उससे आने वाले पैसे से किसानों के भुगतान नहीं दिया जा रहा है। चौधरी मुन्ना सिंह ने कहा केसर चीनी मिल ...