बरेली, अप्रैल 19 -- गमजदा परिजन। बहेड़ी। बहेड़ी के गांव पचपेड़ा के कारपेंटर की राजस्थान में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। वह अपने भाई सहित तीन लोगों के साथ नहाने गया था।गांव पचपेड़ा निवासी मजदूर जमील अहमद के दो पुत्र 21 वर्षीय मो फैजान और 18 वर्षीय जीशान इसी गांव के मुन्ना और बहेड़ी नगर के फैसल के साथ राजस्थान के जिला बारां में पार्टिकल फर्नीचर का काम करते थे। शुक्रवार को यह चारों वहीं एक नदी नहाने चले गए। इस दौरान फैजान डूब गया। बाद में जीशान, मुन्ना और फैसल पानी से बाहर निकल आए और मदद को चिल्लाने लगे। कुछ ही देर बाद फैजान नदी में उतराता दिखाई दिया।उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। राजस्थान पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने उसे सुबह को ही दफन कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...