बहेड़ी की बालिकाओं को पहला और फरीदपुर को मिला दूसरा स्थान
बरेली, मार्च 19 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग में बहेड़ी प्रथम, फरीदपुर द्वितीय और बरेली तृतीय स्थान पर रहा, जबकि बालक वर्ग में आंवला ने पहला, बरेली ने दूसरा और मीरगंज ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेल निदेशालय एवं जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में जनपद की 6 तहसीलों के करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता का संचालन कोच राजकुमार और शिवम तिवारी ने किया। महासचिव सुमिल एस सीरिया, जॉइंट सेक्रेटरी तान सिंह, साईं कोच मीना कुमारी आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.