दरभंगा, जून 24 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी बाजार में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से 86.15 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ी बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की सीट और डिक्की से विभिन्न ब्रांड की 86.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों में बोरबा निवासी श्याम कुमार एवं ललित कुमार, बारा निवासी संजय कुमार, बोरवा गांव निवासी शोभा कुमारी तथा समस्तीपुर जिले के खरसाम गांव निवासी शांति कुमारी शामिल हैं।

गिरफ्तारी का कारण पुलिस के अनुसार सभी आरोपित झारखंड से शराब लाकर बिहार में खपा...