भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। जिले के लोगों को इस सप्ताह गर्मी सताएगी। पुरवा से हवा का रूख पछुआ होगा। इसके कारण दिन में तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंचेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आागामी सप्ताह मौसम साफ रहेगा। दिन में पछुआ हवा के कारण तापमान 37 डिग्री तक एवं रात में करीब 20 डिग्री तक पहुंचेगा। किसानों से आह्वान किया कि बेहद ही जरूरत पड़ने पर गेहूं फसल की सिंचाई करें। तेज एवं गर्म हवा के कारण दिन में गर्मी का एहसास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...