गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। उचकागांव थाने के बंकी खाल गांव में सोमवार को घरेलू विवाद में बहू से झगड़ा होने के बाद नाराज सास ने जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। बताया जाता है कि बंकी खाल गांव की मीरा देवी का सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी बहू से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। इससे नाराज होकर मीरा देवी ने सल्फास की गोली खा ली। जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों की नजर पड़ते ही उन्हें इलाज के ल...