इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इकदिल। विरारी निवासी दर्शन सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहू के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 16 अप्रैल की शाम उनके बेटे राजकुमार की पत्नी सोमवती घर के बाहर खड़ी थी, तभी गांव के ही दो सगे भाई सोनू और रज्जन वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने सोमवती के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर दर्शन सिंह को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...