बहू से छेड़छाड़के विरोध पर ससुर की हत्या
बगहा, अप्रैल 1 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर ससुर व उसके भाई को दबंगों ने जमकर पीट दिया। इसमें इलाज के दौरान सकल चौधरी (55) की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं उसका भाई रामविलास चौधरी घायल हो गये। उसका इलाज बगहा अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार शाम की है। गांव में तनाव को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सकल चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी के आवेदन पर आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव की कुछ महिलाओं समेन उनकी बहू भी शौच करने पास के सरेह में गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक गुड्डू चौधरी व रुपेश चौधरी वहां पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.