प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। नीमसराय निवासी अकबरी बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे इमरान का निकाह 2023 में मऊआइमा निवासी अनीस फातिमा से हुआ था। शादी के बाद पारिवारिक विवाद के चलते इमरान पत्नी के साथ अलग रहने लगा। अकबरी बेगम का आरोप है कि 25 जुलाई को अनीस फातिमा अपने परिजनों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंची और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर बेटे रिजवान, इरफान को मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। धूमनगंज पुलिस अनीस फातिमा, गुलफाम उर्फ सादिक शेख, नूर मोहम्मद, सलमान, असगरून, बरकतुन समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...