कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव की सीता देवी पत्नी अंधू सरोज ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह बेटा शिवकुमार पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी आरती देवी के साथ मिलकर बेटे ने पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। कोतवाल सुनील सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...