बलरामपुर, अगस्त 4 -- ललिया, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के तहत थाना ललिया पुलिस की ओर से बहादुरगंज गांव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा, जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम एसपी विकास कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र की संभ्रांत महिलाएं शामिल हुईं। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। यह...