संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। चौपाल के माध्यम से शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...