बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने गांवों और कस्बों में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक/मिशन शक्ति नोडल प्रभारी विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बहु और बेटियों को दी अधिकारों की जानकारी इस दौरान वू...