बहू-बेटियों के सशक्तीकरण को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न
बलरामपुर, सितम्बर 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर बहू-बेटी सम्मेलन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। विकासखंड पचपेड़वा में 24 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिकों को महिला एवं बालिका संबंधी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण डीजी गोरखपुर जोन व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद यूनिसेफ कोआर्डिनेटर डॉ. अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ। मास्टर ट्रेनर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ मोहित कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण का नेतृत्व किया। समूह चर्चा, संवाद, गतिविधियों और व्यवहारिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.