नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा-2 निवासी महिला ने बहू पर एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने लेकर विदेश भागने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बहू और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिखा उपाध्याय ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने 20 फरवरी 2023 को अपनी बेटे अभिषेक की शादी हरियाणा के करनाल निवासी जयवीर सिंह की बेटी शिखा से की थी। उनके पति की ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि बहू और उसके मायके वालों ने दबाव बनाकर 670 ग्राम सोने और करीब चार किलो चांदी के गहने शादी के समय चढ़वा लिए। ससुराल में घरेलू काम करने के लिए कहने पर बहू विदेश जाकर नौकरी करने के लिए कहने गली। बहू 27 जुलाई 2025 को घर पर अकेली थी। इस बीच उसने अपने पिता, चाचा, भाई और अज्ञात लोगों को घर बुला लिया। ...