गढ़वा, जून 16 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहू ने अपनी सास के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला गांव निवासी गोपाल तिवारी की पत्नी सुनीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अस्पताल में उपचाररत सुनीता ने बताया कि उनकी बहू कल्पना तिवारी और उसका पति राहुल रंजन तिवारी अक्सर उनसे पैसों की मांग करते रहते हैं। उनका आरोप है कि पैसे नहीं देने पर दोनों उन्हें घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कल्पना उन्हें दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी देती रहती है। सुनीता के अनुसार पूर्व में भी कई बार कल्पना द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। उन पर चोरी का आरोप लगाया गया था। उस दौरान परिजनों और ...