हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। थाना लोनार क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी को करीब सात वर्ष हो चुके हैं। आरोप है कि तीन मार्च 2026 को वह घर में अकेली थी। तभी उसके ससुर ने फोन कर उसे नीचे बुलाया। बहाने से कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और मोबाइल भी छीन लिया गया। महिला का कहना है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बाद में जब उसका पति घर लौटा तो उसने भी इस मामले में कोई आपत्ति नहीं जताई। पीड़िता ने बताया कि 7 मार्च को उसका भाई उसे मायके ले गया। जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.