बहराइच, जुलाई 7 -- रुपईडीहा। लखनऊ निवासी पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता द्वारा अपने ससुर दुराचार करने सास, दो ननद द्वारा मारपीट करने व घर से भगा देने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्रार्थना पत्र के अनुसार ससुर कट्टे की नोक पर दुराचार करता था। पति से शिकायत पर वो कहता था कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। मुझे फोन पर तीन तलाक दे दिया। मेरी मां मुझे रुपईडीहा से लखनऊ ले गयी। अब मैं वहीं रह रही हूं। महिला ने बताया कि पति रेहान ने मुझे तलाक देकर दूसरी शादी भी कर ली। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता को पंचायत में दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर केस एसएचओ ने कहा कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हि...