पूर्णिया, नवम्बर 28 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार के पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र स्थित नया नंदगोला गांव में 69 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की हत्या बहू और उसके ही आशिक ने की थी। सास ने बहू को उसके प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया था। लव अफेयर का भांडा ना फूट जाए, इसलिए दोनों ने मिलकर सास का सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी पर जमीन विवाद में हत्या का झूठा आरोप लगाया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह वारदात 25 नवंबर को देर रात करीब 3 बजे की है। मृतका की पहचान 69 वर्षीय रमला देवी के रूप में हुई थी। रमला की बहू गुड्डी कुमारी का गांव के र...