भदोही, जुलाई 24 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में बहू की हत्या करके शव छत पंखे से लटकाने के मामले में ससुर और ननद को आजीवन कारावास की सजा हुई है। साथ ही दोनों दोषियों पर कोर्ट ने 15-15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले के कोइरौना थाने में 29 मई 2024 को मामला पंजीकृत किया गया था। ससुराल पक्ष द्वारा बहू की हत्या करके शव को छत पंखे से लटकाया गया था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। प्रकरण की जांच करके साक्ष्यों को कार्ट में समय पर पेश किया गया था। मामले में पुलिस, एडीजीसी प्रवेश तिवारी, मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार पैरवी की जा रही थी। ऐसे में शुक्रवार को न्यायाधीश ...