हरदोई, मई 6 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र में बहू को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत ने पुलिस जांच के दौरान अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। मामले में सास ने अपहरण का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया कि कथित बहू और बेटा दोनों ही नाबालिग थे। उनकी शादी भी कानूनन अवैध थी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 16 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 5 जनवरी की रात उनकी बहू घर से जेवर और मोबाइल लेकर लापता हो गई। उन्होंने ग्राम खेतुई मदारा निवासी अजय पर बहू को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उप निरीक्षक महेश कुमार की विवेचना में जब दूल्हा-दुल्हन के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दुल्हन की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 पाई गई, जिससे शादी के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। व...