बहू की हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 13 -- हरसिद्धि,निसं। दहेज हत्या के चर्चित मामले में हरसिद्धि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहू की हत्या के आरोप में फरार चल रही महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। रीना देवी पर आरोप है कि उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी पतोहू निशा देवी की दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी थी।मामले के अनुसार, अप्रैल 2026 में निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर निशा देवी को प्रताड़ित किया जाता था और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में हरसिद्धि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.