फिरोजाबाद, मार्च 24 -- मथुरा निवासी ससुरालियों के खिलाफ एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है और मांग पूरी नहीं होने पर उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया और अब हत्या कराकर पति की दूसरी शादी की बाद कर रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरती निवासी चिडरई पृथ्वीपुर थाना फरिहा ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी जून 2022 को सत्येंद्र पुत्र श्रीचंद्र निवासी जनकपुर थाना मांट मथुरा के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जेठ जिठानी के लिए एक एक सोने की जंजीर और अंगूठी भी दिलाने की मांग की गई। जब इसके बारे में पति से शिकायत की तो पति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.