बहू की विदाई कराने पहुंचे ससुरालीजनों पर हमला, कई घायल
जौनपुर, जून 10 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। लवायन गांव निवासी रामदुलार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को साथ लेकर पुत्र वधू की विदाई कराने उसके मायके शेरपुर गांव गया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मायका पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में वह स्वयं, उसकी पत्नी लालदेई, पुत्र राहुल और पुत्री राधिका घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। घायलों को उपचार के लिए सीएससी लाया गया। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.