नवादा, मई 5 -- थाना क्षेत्र की धमनी पंचायत के डुमरकोल गांव में रविवार की रात महज पांच हजार रुपए के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित वारदात के बाद घर छोड़कर फरार हैं। मृतका की पहचान डुमरकोल गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी खुशी कुमारी के रूप में हुई है।

हत्या का कारण सोमवार को थाना परिसर के बाहर मृतका के पिता गया जिले के टनकुप्पा गांव निवासी अजय सिंह समेत परिजनों ने बताया कि खुशी की शादी वर्ष 2023 में हिंदू रीति रिवाज से सरयू सिंह के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई साहिल कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि रोहित कुमार बीते कुछ दिनों से ससुराल वालों से पांच हजार रुपए मांग रहा था। रुपए देने में देरी पर ...