प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित अन्य लोगों ने विवाहिता को पीटा। उसका गर्भपात भी कराया गया। मौके पर गए विवाहिता के पिता को बंधक बनाकर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। विवाहिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के चौबे पट्टी निवासी श्रीप्रकाश शुक्ल ने अपनी बेटी पिंकी की शादी दो वर्ष पूर्व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बिंदागंज निवासी नवल कुमार दुबे के साथ हुई थी। दहेज में दस लाख रुपये के अलावा अन्य मांगे पूरी की गई। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग पिता से कार देने की मांग करने लगे। कम दहेज का ताना मारने के साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुरालियों पर आरोप है कि विवाद को लेकर उसके पिता श्रीप्रकाश जब बिंदागंज आए थे। उस दौरान ससुराल के लोगों को पिता...