सीतामढ़ी, मार्च 19 -- नकद रुपये और जेवर लेकर बहू फरार, सास ने किया केस रीगा,। थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी कैलाश मंडल की पत्नी रंजू देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखी है कि मैं अपने पुत्र प्रवीण कुमार की शादी पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनरायणा गांव निवासी राजा राम मंडल की बेटी रागिनी कुमारी के साथ धूमधाम के साथ किया था। परिवार के सभी लोग ठीक से रह रहे थे। विगत दिनों में किसी काम से मैं बाहर गई थी। घर पर मेरी बहू रागिनी कुमारी, मेरी छोटी पुत्री के साथ थी। इसी बीच मेरी छोटी पुत्री दूरभाष पर बताया कि बहु रागिनी कुमारी घर में नहीं है। मैं बाहर से जब घर पहुंची तो खोजबीन प्रारंभ किया। काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी प्राप्त हुई की पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनारायणा गांव निवासी राहुल कुम...