कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न थानों की महिला पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए आपराधिक कानूनों तथा महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान 112, 1090, 181, 1930, 1098, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की महत्ता बताई गई। साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया गया। थाना सैनी, महिला थाना, महेवाघाट, मोहब्बतपुर पइंसा, करारी, कड़ाधाम, पिपरी, सराय अकिल, कोखराज समेत सभी थानों में भ्रमणशील कार्यक्रमों एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया। नारी शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.