नैनीताल, अप्रैल 19 -- भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में रविवार को 'वन अर्थ वन फ्यूचर' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसका शुभारंभ डॉ. राकेश पांडे, डॉ. मंगल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक समस्याओं का समाधान केवल एकल विषय से संभव नहीं है। बल्कि इसके लिए बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, शोध और नवाचार के समन्वय को विकास का प्रमुख आधार बताया। कहा कि वन अर्थ वन फ्यूचर से हमें हमारी पृथ्वी एक है और हमारा भविष्य भी एक है का संदेश मिलता है। डॉ. ब्रजेश ने कहा, यदि इस पृथ्वी और पर्यावरण को बचाना है, तो सभी को मिलकर एकजुट होना होगा। कार्यशाला में साउथ अफ्रीका की एंजिला ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रो. पवन कुमार, डॉ. रमन, केडी सिंह, डॉ. श्वेता भोसले मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.