मथुरा, दिसम्बर 23 -- छटीकरा निवासी समाजसेवी ठाकुर सोहन सिंह के तत्वावधान में गांव बाटी स्थित बहुलावन धाम पर सोमवार से शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन पूरे गांव में आस्था और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कलश यात्रा बहुलावन धाम परिसर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। इस अवसर पर सुनील ठाकुर, अमरचंद पंडा, जीतू ठाकुर, भानु ठाकुर, दिलीप राघव, छोटू दादा, चंद्रभान फौजी आदि उपस्थित रहे। आयोजक ठाकुर सोहन सिंह ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.