गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। दिल के मरीजों को गोल्डन ऑवर्स में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में स्टेमी कार्यक्रम के तहत इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में एमएमजी के चिकित्सक और स्टाफ हिस्सा लेंगे।एसटी-एलिवेशन मायोकॉर्डिएल इंफ्रेक्शन (स्टेमी) कार्यक्रम के तहत गंभीर हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत उपचार (रेपरफ्यूजन थैरेपी) देकर मृत्यु दर को कम करना है। इसको लेकर कई स्तर पर प्रशिक्षण हो चुका है। शनिवार को स्टेमी को लेकर मेरठ के लाला लाजपत राय कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें उन्हें हार्ट अटैक के लक्षणों की तुरंत पहचान, ईसीजी की त्वरित जांच, दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.