नोएडा, जून 14 -- बकाया प्रीमियम और लीज डीड के विलंब शुल्क के ब्याज पर छूट मिलेगी ईडब्ल्यूएस से लेकर 135 वर्गमीटर तक के फ्लैट आवंटियों को फायदाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से लेकर 135 वर्गमीटर तक के बनाए गए बहुमंजिला फ्लैट के आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। इसके लिए बकाएदार आवंटियों को राहत दी जाएगी। योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। अधिकारी के मुताबिक, बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद बहुमंजिला फ्लैट के आवंटियों के लिए बकाया प्रीमियम और लीज डीड के विलंब शुल्क के ब्याज पर राहत देने लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए ओटीएस लागू 30 सितंबर तक के लिए लागू की गई इस योजना क...