फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के साध नगर इलाके में हुई आगजनी की घटना में नौ लोगों की मौत के बाद भी स्मार्ट सिटी की ऊंची इमारतों में आग से निपटने के इंतजाम नहीं किए गए है। पिछले करीब छह साल से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की योजना कागजों में दबी हुई है। जिसके चलते समय पर राहत कार्य शुरू नहीं होने पर शहर में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। शहर में छोटी-बड़ी करीब 50 सोसाइटी हैं। इनमें डेढ़ लाख लोग निवास करते हैं। अग्निशमन विभाग के पास बहुमंजिला इमारतों की आधी ऊंचाई तक पानी पहुंचाने की भी क्षमता नहीं है। अग्निशमन विभाग के पास केवल 12 मीटर (35 फुट) ऊंचाई तक पानी फेंकने की क्षमता वाली मशीनें हैं। शहर में बहुमंजिला इमारतों की संख्या करीब 125 है। इनमें से अधिकतर की ऊंचाई 45 से 50 मीटर तक है। सबसे ऊंची इमारत आइटी पार्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.