सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारी से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सहारनपुर सिविल कोर्ट में लगभग 2600 अधिवक्ता कार्यरत हैं, जबकि परिसर में मात्र करीब 50 पक्के चैंबर उपलब्ध हैं। अधिकांश अधिवक्ता टीन शेड के अस्थायी चैंबरों में बैठकर विधि व्यवसाय करने को मजबूर हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और शामली जैसे जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए बहुमंजिला भवनों में आधुनिक चैंबर और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने डीजे व डीएम को सौंपा मांगपत्र इसी तर्ज पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.