बहुभोज में गए पिता-पुत्र पर हमला, सोने की माला छीनने का आरोप
गोरखपुर, मई 10 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए पिता-पुत्र और उनके रिश्तेदार पर मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ सोने की माला छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली निवासी रोहित मौर्य ने सहजनवा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी सात मई को भरपही गांव में थी। शुक्रवार को वह पिता राम अचल और चचेरे भाई सोमनाथ के साथ बहनोई श्रवण मौर्य के घर बहुभोज कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के दौरान उनकी बाइक का इंडिकेटर किसी ने तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- डीजे बजाने का विरोध करने पर की मारपीट इसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था।आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.