गोरखपुर, मार्च 14 -- गुलरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार रात बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक को गांव के मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने आरोपितों के खिलाफ गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सराय गुलरिहा निवासी अभिषेक कुमार का आरोप है कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसी दौरान गांव के रहने वाले राजन, गोलू और रामअवतार पुरानी रंजिश को लेकर नुकीली हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी दिए। थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...