नैनीताल, फरवरी 16 -- भवाली। नगर पालिका भवाली की ओर से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रामलीला मैदान में बहुद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, सीडीओ अरविंद पांडे, परियोजना निदेशक चंदा राज, ईओ सुधीर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि राशन कार्ड संशोधन से जुड़े 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। यहां पूर्ति निरीक्षक दर्शनानंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, न...