बेंगलुरु, मई 25 -- क्या कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? यहां के गृहमंत्री परमेश्वर के बयान के बाद तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है। जी परमेश्वर ने कांग्रेस आलाकमान से गुहार लगाई है कि वह नेतृत्व को लेकर चल रही अनिश्चितता को खत्म करें। परमेश्वर ने कहाकि मैं हमेशा कहता आया हूं कि पार्टी में पॉलिटिकल कंफ्यूजन प्रशासन को प्रभावित करता है। उन्होंने आगे कहाकि मुझे लगता है कि हमारी पार्टी में कोई राजनीतिक अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। इसलिए यह राज्य और जनता के हित में है कि इसे सुलझा लिया जाए। यह सब तब हुआ है जब कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हैं। इस बुलावे ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को तेज कर दिया है। दिल्ली में सजेगा दरबारगौरतलब है ...