भोपाल, सितम्बर 26 -- मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' की शुरुआत के साथ ही करीब 21 सालों के बाद एकबार फिर सरकारी बस सेवा की वापसी हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाते हुए इस सेवा को शुरू किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा कुछ बोल दिया कि जिसकी चर्चा लोग अब चटकारे लेकर कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि RTO के कुछ अधिकारी गांधीवादी हैं, जो गांधी की फोटो वाले नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं। उनकी इस बात को सुनकर मंच पर मौजूद सीएम यादव भी हंस पड़े। दरअसल गडकरी ने यह बात परिवहन कार्यालय द्वारा बसों को फिटनेट सर्टिफिकेट देने से पहले की जाने वाली जांच का जिक्र करने के दौरान कही। उनके बयान का ...