नई दिल्ली, जून 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। फ्रांस में जी7 समिट में होने वाली पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से ठीक पहले ट्रंप का यह बयान सामने आया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पीएम मोदी को बहुत शांत, संयमित और प्रभावशाली बताया है। साथ ही कहा है कि वह (ट्रंप) ऐसे नहीं हैं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक G7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख टेक्नोलॉजी अधिकारियों के साथ होगी। दोनों नेता आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), निवेश साझेदारी ...