नई दिल्ली, अगस्त 8 -- तमिल एक्टर विशाल ने उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए उदय के साथ जो भी हुआ, मेरी इच्छा है कि महिलाओं के बारे में गलत बोलने वाले हमारी फिल्म इंडस्ट्री के हर व्यक्ति के साथ भी इसी तरह की कार्रवाई हो। विशाल ने कहा, 'यूट्यूब पर ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खुले तौर पर हमारी महिला कलाकारों के खिलाफ आपत्तिजनक और बेहद घटिया टिप्पणियां करते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि उन सभी के साथ भी इसी तरह का बर्ताव किया जाए।' यह भी पढ़ें- परिसीमन को ना, थलपति विजय और सांसदों की मीटिंग के बाद तमिलनाडु में बड़ा फैसला थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने को लेकर विशाल ने कहा, 'मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि लोगों ने विजय को वोट दिया है।...